कोरबा। कोरबा-चाम्पा राष्ट्रीय राजमार्ग के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भलपहरी में एक 21 वर्षीय युवक की जहरीले खाद्य पदार्थ के सेवन से मृत्यु हो गई।
घटना के बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पांच दिनों तक चले इलाज के बावजूद उसकी मृत्यु हो गई।
उरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

