कोरबा।नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड 36 में डिंगापुर के रिस्दी वार्ड में तालाब निर्माण के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिशें तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अज्ञात लोग रात के अंधेरे में राख डंप कर इस जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। कम्युनिटी हॉल के पास स्थित इस जमीन को बचाने के लिए स्थानीय जनता ने अब तक संघर्ष किया है।
क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि उन्हें इस जमीन पर सिर्फ तालाब चाहिए, जो उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करेगा। वार्ड पार्षद अजय गोंड़ ने बताया कि तालाब निर्माण के लिए प्रशासन और मंत्रियों को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि कब्जा करने वाले लोग छिपकर काम कर रहे हैं और यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो स्थानीय स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
कोरबा में पहले भी कई सरकारी तालाबों को पाटकर खत्म कर दिया गया है, और कुछ को गुप्त रूप से बेच दिया गया। स्थानीय लोग इस बार तालाब को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रशासन से इस मामले में त्वरित जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















