कोरबा।कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ किया गया।
कोरबा जिले के कलेक्टोरेट परिसर स्थित नवीन सभागार में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर जिले के जनप्रतिनिधि, किसान और अधिकारी इस ऐतिहारिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस पहल की सभी ने सराहना की है।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह योजना किसानों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं तथा सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों को ‘धन-धान्य योजना’ की सौगात मिली है। भारत कृषि प्रधान देश है और किसान आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश में सबसे अधिक है।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा सरसों के बीज, मत्स्य विभाग द्वारा जाल और आइस बाक्स तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, नरेंद्र देवांगन, अशोक चावलानी सहित जिले के अनेक किसान और अधिकारी उपस्थित रहे।
यह पहल कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















