गेवरा। गेवरा स्टेडियम में आज दोपहर 1 बजे जीपीएल (गेवरा प्रीमियर लीग) सीजन 05 का शानदार शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एन.के. साहू, महाप्रबंधक (संचालन), गेवरा क्षेत्र, अध्यक्षता कर रहे अजय बेहरा, महाप्रबंधक (एचआर), गेवरा क्षेत्र, और विशिष्ट अतिथि ए.के. सिंह, महाप्रबंधक (ई एंड एम), गेवरा क्षेत्र, अमित यादव, महाप्रबंधक (एचआर), दीपका क्षेत्र, जी.एस. प्रसाद, विपिन मलिक, विकास दुबे, अनिद्ध सिंह, राजेश सिंह, और एस.पी. तांती उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. अमन बाजवा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। आयोजन समिति के सदस्यों तनवीर अहमद, जी. उदयन, आशीष सिंह, मो. वसीम, सुरेंद्र सिंह, अभिषेक चरण, सानिध्य सोलंकी, आशु पालीवाल, साबिर अंसारी, विनी सिंह, दीप सरकार, और अमर पाल ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

मुख्य अतिथि एन.के. साहू ने जीपीएल सीजन 05 की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।
अजय बेहरा ने आयोजकों को पांचवें सफल आयोजन के लिए बधाई दी और एसईसीएल की ओर से आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजन समिति के सदस्य तनवीर अहमद ने जीपीएल के उद्देश्यों और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने जीपीएल सीजन 05 की विनर और रनर-अप ट्रॉफी का अनावरण किया। इसके पश्चात, गेवरा स्टेडियम में अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों ने युवा उद्यमी और क्रिकेट प्रेमी स्व. अमन बाजवा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
मुख्य अतिथि ने टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया, जिसने इस रोमांचक टूर्नामेंट की शुरुआत को और भी यादगार बना दिया।
यह आयोजन न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साहवर्धक रहा, बल्कि क्षेत्र में खेल और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने का एक शानदार मंच साबित हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















