अदाणी फाउंडेशन की पहल: 3000 लोगों को मुफ्त नेत्र जाँच और चश्मा वितरण

कोरबा। अदाणी फाउंडेशन ने कोरबा जिले के बरपाली तहसील में विजनस्प्रिंग फाउंडेशन के सहयोग से नियमित नेत्र जाँच शिविर शुरू किया है। इस पहल के तहत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपीएल) के आसपास के पाँच ग्राम पंचायतों खोड्डल, सरगबूंदिया, ढनढनी, पहंदा, और पताड़ी में 2000 बुजुर्गों, महिलाओं और 1000 सरकारी स्कूल के बच्चों को मुफ्त नेत्र जाँच, दवाइयाँ, और चश्मे प्रदान किए जाएँगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को ग्राम पंचायत पताड़ी में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. रजनी कटकवार (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पताड़ी) और अध्यक्षता केपीएल के महाप्रबंधक नितिन पाटील ने की। सरपंच प्रधान सिंह ठाकुर, अश्विनी तवर, जिला पंचायत प्रतिनिधि कमलेश अनंत, और अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

डॉ. रजनी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए नेत्रदान के लिए प्रेरित किया, जबकि नितिन पाटील ने फाउंडेशन की सामाजिक प्रतिबद्धता पर जोर दिया। शनिवार तक चार गाँवों में 400 से अधिक लोगों की नेत्र जाँच कर मुफ्त चश्मे और दवाइयाँ वितरित की गईं।

अदाणी समूह छत्तीसगढ़ के छह जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, और आजीविका उन्नयन के कार्यक्रम चला रहा है, जिसमें सरगुजा के उदयपुर में आदिवासी बच्चों के लिए अदाणी विद्या मंदिर शामिल है, जहाँ 1000 से अधिक बच्चों को मुफ्त शिक्षा और सुविधाएँ मिल रही हैं।