कोरबा।अग्रसेन कॉलेज, कोरबा में लायंस क्लब बालको और लायंस क्लब कोरबा पावर सिटी के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकों से अवगत कराया। डॉ. ए. कौशिल ने मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास पर प्रेरक विचार साझा किए।
प्रशिक्षक प्रेमराज बंजारे और सुश्री ईशा सोनवानी ने छात्राओं को संकट की स्थिति में धैर्य और संयम के साथ अराजक तत्वों का सामना करने की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
इस कार्यक्रम से छात्राओं ने न केवल आत्मरक्षा की तकनीकें सीखीं, बल्कि आत्मविश्वास, सुरक्षा और मानसिक सशक्तिकरण के महत्व को भी समझा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















