कोरबा।कोरबा और आसपास के क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर अपनी आस्था का प्रदर्शन किया।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए यह व्रत किया था, जिससे चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के दर्शन की परंपरा शुरू हुई। सुबह स्नान-ध्यान के साथ व्रत की शुरुआत करने वाली महिलाओं ने दिनभर भक्ति गीत, भजन-कीर्तन और सामूहिक कथा वाचन में हिस्सा लिया। कई स्थानों पर विशेष पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
शाम के समय सोलह श्रृंगार कर, थाली में दीपक और छलनी लिए महिलाएं चंद्रमा के दर्शन की प्रतीक्षा में रहीं। चंद्रमा के उदय होने पर जल अर्घ्य अर्पित किया गया, पतियों की आरती उतारी गई और व्रत का पारायण किया गया।
कोरबा में इस पर्व ने भक्ति, प्रेम और उत्साह का अनूठा माहौल बनाया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















