कोरबा। बालकोनगर के लालघाट क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। न्यू रिसदा निवासी युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर उसे बुरी तरह पीटा। इस घटना में शनि ठाकुर, जो पहले से तड़ीपार है, और राजा ठाकुर सहित अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से नाराज एक संगठन ने बालकोनगर पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संगठन के लोगों ने पुलिस को चेताया कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बालकोनगर पुलिस ने इस मामले में शनि ठाकुर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















