रायपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर अपने प्रस्तावित धरने को स्थगित कर दिया है।
शनिवार को वे रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। कंवर ने कहा कि किरण देव ने उन्हें बुलाकर कोरबा कलेक्टर को हटाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर यह मांग पूरी नहीं हुई, तो वे अपनी अगली रणनीति तय करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी कंवर से फोन पर बात की, जिसके बाद उनका गुस्सा कुछ शांत हुआ।
कंवर ने पहले 4 अक्टूबर तक कलेक्टर को हटाने की मांग पूरी न होने पर रायपुर में धरना देने की घोषणा की थी।
इसके लिए वे शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचे और जिला प्रशासन को पत्र सौंपा था। शनिवार सुबह 10:30 बजे से धरना शुरू करने की उनकी योजना थी, लेकिन प्रशासन ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया था।
किरण सिंह देव से मुलाकात और आश्वासन के बाद कंवर ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















