कोरबा । बालको एल्यूमिनियम प्लांट में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब प्लांट परिसर में स्थित लगभग 20 साल पुराना राख फिल्टर संयंत्र (Electrostatic Precipitator – ESP) अचानक भरभराकर ढह गया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, और उस समय वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, यह ईएसपी संयंत्र वर्ष 2004-05 में सेपको कंपनी द्वारा निर्मित किया गया था। हादसे के तुरंत बाद बालको के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
इस घटना ने एक बार फिर प्लांट के सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी बालको में चिमनी गिरने की घटना हो चुकी है, लेकिन प्रबंधन द्वारा सुरक्षा उपायों को नजरअंदाज किए जाने की बात सामने आ रही है।
इस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















