मेजर ध्यानचंद जयंती पर कोरबा में राष्ट्रीय खेल दिवस: आज से तीन दिवसीय खेल आयोजन

कोरबा। स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री के द्वारा 29 अगस्त को ही फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया गया था। 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

जिला मुख्यालय में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल दिवस पर सर्वप्रथम दर्री चौक स्थिति स्व. मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर प्रात: 7:30 बजे माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर फिट इंडिया शपथ ग्रहण किया जायेगा।

इसके पश्चात विभिन्न खेलों एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 29 अगस्त को शाम 4:00 बजे से प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, कोरबा में हॉकी, फुटबॉल, व्हॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल सद्भावना मैच का आयोजन किया जाएगा।

30 अगस्त को इंडोर खेलों किकबाक्सिंग, वूशु, कुडो एवं बॉक्सिंग तथा फिटनेश टॉक, खेल से संबंधित विषयों पर वाद विवाद गतिविधियों का आयोजन एवं 31 अगस्त को संडे ऑन सायकल कार्यक्रम अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा।