कोरबा जिले के अच्छीमार गांव निवासी 35 वर्षीय दिन दास चंडीगढ़ में मजदूरी करने गए थे। मंगलवार को ट्रेन से वापस लौटते समय अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर पानी लेने उतरने के दौरान उनकी ट्रेन छूट गई। तीन दिन बीत जाने के बाद भी दिन दास का कोई पता नहीं चल सका है। परेशान परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले और खोजबीन करने की सलाह दी है।
दिन दास मंगलवार को चंडीगढ़ से ट्रेन के जरिए कोरबा लौट रहे थे। अनूपपुर स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरने के दौरान ट्रेन छूट गई। उनके साथ यात्रा कर रहे कोरबा के अन्य लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद दिन दास के परिवार ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।
दिन दास की पत्नी जतन बाई और भतीजे गज दास महंत ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने उन्हें सलाह दी कि कुछ दिन और दिन दास की तलाश करें, और यदि वह नहीं मिलते तो वापस आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं। परिजनों का कहना है कि वे लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है।
दिन दास के लापता होने से उनका परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने पुलिस और प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि दिन दास का पता लगाया जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
