रायपुर। छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2023 बैच के चार परिवीक्षाधीन अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। ये अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेस-दो प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 25 जुलाई को कार्यमुक्त हुए थे।
सूची के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं:
अनुपमा आनंद: सहायक कलेक्टर, रायपुर से अनुविभागीय अधिकारी (SDM), सरायपाली, महासमुंद।
एम. भार्गव: सहायक कलेक्टर, दुर्ग से अनुविभागीय अधिकारी, डोंगरगढ़, राजनांदगांव।
तन्मय खन्ना: सहायक कलेक्टर, बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी, कटघोरा, कोरबा।
दुर्गा प्रसाद अधिकारी: सहायक कलेक्टर, जांजगीर-चांपा से अनुविभागीय अधिकारी, घरघोड़ा, रायगढ़।
यह नई पदस्थापना अधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन युवा अधिकारियों से संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों में सुधार और विकास की उम्मीद की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















