कोरबा। करतला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सण्डैल, फरसवानी एवं चिचोली में आयोजित अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा सम्मिलित हुए। उनके द्वारा प्रभु श्रीराम, सीता माता एवं लक्ष्मण के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चना किया।
जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि रामायण की सबसे बड़ी सीख है कि विविधता में एकता, बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है। जिस तरह से माता सीता पर रावण ने बुरी नजर डाली और अंत में भगवान श्रीराम ने रावण को पराजित कर माता सीता को वापस पा लिया।
बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, लेकिन अपनी अच्छी नीयत और गुणों के कारण सच्चाई की ही जीत होती है। रामायण एक महान ग्रंथ है जिसके हर पात्र से हमें शिक्षा मिलती है। रामायण में प्रभु श्रीराम ने यह बताया कि संसार में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, कोई उच्च वर्ग का या कोई निम्न वर्ग का नहीं होता है। प्रभु श्रीराम वन में वनवासियों और आदिवासियों की तरह ही रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677