जिले के शिक्षण संस्थानों में विकसित होंगी सुविधाएं, शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : कलेक्टर

19 कार्यों के लिए डीएमएफ से 4 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में खनिज न्यास संस्थान मद से लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा 19 नए कार्यों के लिए डीएमएफ मद से 4 करोड़ 37 लाख 42 हजार 800 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के नवीन भवन निर्माण कार्य सहित न्यूज पेपर स्टैण्ड उपलब्ध कराने के कार्य शामिल हैं।

कलेक्टर द्वारा विकासखण्ड पाली के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयां एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में साइकल स्टैण्ड निर्माण कार्य हेतु 63 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।


कलेक्टर ने विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (प्रथम तल) हेतु राशि 48 लाख 10 हजार, विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (भूत-तल) हेतु राशि 49 लाख 99 हजार, विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (प्रथम-तल) हेतु राशि 48 लाख 10 हजार, विकासखण्ड पोंडीउपरोडा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (भूत-तल) हेतु राशि 49 लाख 99 हजार, विकासखण्ड पोंडी-उपरोड़ा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैंगा हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (भूत-तल) हेतु राशि 49 लाख 99 हजार, विकासखण्ड पोंडीउपरोडा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैंगा हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (प्रथम तल) हेतु राशि 48 लाख 10 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसी प्रकार विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैंगा हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (भूत-तल) हेतु राशि 49 लाख 99 हजार, विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत शिवपुर में नवीन मा.शाला भवन निर्माण कार्य (शिवपुर में) हेतु राशि 15 लाख, कोरबा जिला अंतर्गत संचालित 180 शासकीय हाई/हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में न्यूज पेपर स्टैण्ड उपलब्ध कराने हेतु डीएमएफ से राशि 15 लाख 16 हजार 800 की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।