कोरबा। नगर पालिक निगम के नवपदस्थ आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सोमवार को निगम कार्यालय साकेत पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा बैच 2008 के अधिकारी आशुतोष पाण्डेय को नगर पालिक निगम में आयुक्त पदस्थ किया गया है।
श्री पाण्डेय ने 11 नवम्बर को पूर्वान्ह निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। आयुक्त श्री पाण्डेय के साकेत भवन पहुंचने पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। आयुक्त ने अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात आयुक्त ने अपर आयुक्त विनय मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों के साथ साकेत भवन स्थित निगम के विभिन्न विभागों, शाखाओं का सघन निरीक्षण किया।
जनसुविधाओं व शासकीय योजनाओं पर फोकस
आयुक्त ने इस मौके पर कहा कि नगर के विकास, जनसेवाओं व सुविधाओं पर कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के त्रुटिरहित संचालन पर विशेष फोकस रखा जाएगा, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता तथा सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लाने की दिशा में बेहतर कार्य किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















