कोरबा। कार्तिक माह का दीपावली पर्व के बाद देवउठनी एकादशी का अपना एक अलग महत्व है। चार माह तक शयन में रहने के बाद भगवान विष्णु उठेंगे। इस अवसर पर एकादशी का पर्व मनाने की परंपरा है। घर-घर तुलसी विवाह के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। देवउठनी एकादशी के साथ विवाह मुहूर्त शुरु हो जाएंगे।
इस वर्ष नवंबर से फरवरी तक विवाह के शुभ मुहूर्तों की भरमार है। हिंदू धर्म में विवाह संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त को बहुत ही खास महत्व दिया गया है। एक अच्छे वैवाहिक जीवन को सुनिश्चित करने के लिए विवाह के लिए शुभ तिथि और समय का पालन अत्यंत महत्वपूर्ण है। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी के दिन से विवाह आदि कार्य शुरू हो जाते हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार 12 नवंबर से विवाह का मुहूर्त शुरू हो रहे है। इस साल देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को है और 12 नवंबर से ही विवाह का शुभ मुहूर्त प्रारंभ होगा। मान्यता है कि अगर शादी शुभ मुहूर्त में की जाए तो वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।
नवंबर में देवउठनी एकादशी के बाद से 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवंबर का दिन विवाह के लिए बेहद शुभ रहेगा। वहीं, दिसंबर में 4, 5, 9, 10, 14, 15 दिसंबर का दिन विवाह के लिए शुभ रहेगा।
इसके बाद खरमास लग जाता है, जो कि एक महीने के लिए रहेगा। खरमास के दिनों में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों में रोक लग जाती है। 15 दिसंबर से मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक विवाह समेत मांगलिक कार्य बंद रहेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
