न्यायप्रिय शासक के रूप में अहिल्या बाई आज भी प्रासंगिक : अरूण साव
कोरबा। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह का शुभारंभ बुधवार को श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव, विशिष्ट अतिथि वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में वर्णिका शर्मा प्रांतीय सह सचिव लोक माता अहिल्याबाईं होलकर त्रिशताब्दी जंयती समारोह समिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, अग्रसेन तथा अहिल्या बाई होलकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने स्वागत उद्बोधन में समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि अरूण साव ने अहिल्या बाई होलकर के जीवन के प्रेरक प्रसंग का वृत्तांत सुनाते हुए उनकी न्याय प्रियता, अनुशासनप्रियता, जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों समस्त जनमानस को अवगत कराया, उन्होंने बताया कि लोकमाता ने 300 से ज्यादा मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया।
विशिष्ट अतिथि लखन लाल देवांगन ने अहिल्या बाई के जीवन संघर्ष को समक्ष रखते हुए समस्त जनमानस को प्रेरणा हेतु प्रेरित किया। विशेषज्ञ वक्ता वर्णिका शर्मा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में दर्शक दीर्घा में बैठे समस्त छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा जीवन सिर्फ सफल ही नहीं , सार्थक भी होना चाहिए।
लोकमाता का जीवन वास्तव में सार्थकता से परिपूर्ण था। उन्होंने लोक माता अहिल्या देवी का जीवन वृत्त रखते हुए उनके विचारों को मंच पर रखा। कार्यक्रम का प्रारंभ अहिल्या बाई होलकर पर आधारित एक नृत्य नाटिका से हुआ जिसे श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा की छात्राओं ने उत्कृष्ट से मंचन किया।
अहिल्या देवी पर आधारित एक गीत की सामूहिक प्रस्तुति छात्राओं द्वारा दी गई।
मंच परिचय तथा संचालन सहायक प्राध्यापक रुचिका कल्ला तथा अक्षदा पुंडलिक ने किया ने किया तथा महाविद्यालय परिवार ने समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। महाविद्यालयीन शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















