रायपुर। राजधानी रायपुर में 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसका आज शुभारम्भ था। शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय के साथ भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, बिहार के कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव जी, विजय शर्मा जी एवं कैबिनेट के साथीगण उपस्थित रहे।
सीएम साय ने अपने आधिकारिक सोशल मिडिया एक्स में पोस्ट करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विभिन्न खेलों के क्षेत्र में देश का उज्जवल भविष्य स्पष्ट नजर आता है, साथ ही हमारी सरकार प्रदेश में खेल एवं खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है।
व्यस्ततम सेवा के बाद भी वन कर्मियों का खेल के लिए समय निकालना सराहनीय है। मैं विभिन्न राज्यों से आए वन सेवा के कर्मचारियों का अभिनंदन करता हूं और प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के सैर करने का भी आग्रह करता हूँ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















