जांजगीर-चांपा । जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और FSL की टीम पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है. आशंका है कि महिला के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के अकलतरा वार्ड नंबर 5 के खोड़ मार्ग में एक अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में लाश मिली है।
बताया जाता है कि गुरुवार की शाम करीब 7 से 8 बजे 55 वर्षीय महिला घर से निकली थी लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी. परिजनों के मुताबिक महिला कही भी चली जाती थी मगर घर जरूर आती थी. इस वजह से खोजबीन नहीं की गई।
अकलतरा पुलिस ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े घुसे मिले हैं. आशंका है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई है।
पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
