कोरबा । शादी समारोह स्थल में हुए चोरी के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर विधि से संघर्षरत बालक को पकडक़र उसके चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है। उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में शारदा विहार विवाह स्थल में हुए चोरी को 24 घंटे के भीतर पकडऩे में सफलता मिली है। प्रार्थी रविकुमार यादव द्वारा चौकी मानिकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि शारदा विहार के सामुदायिक भवन में शादी कार्यक्रम स्थल से 10-11 जुलाई की दरमियानी रात को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर सोने-चाँदी के जेवरात और नगदी रकम लूट कर ले गये है, उक्त रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मानिकपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज और घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्य के सहायता से घटना को अंजाम देने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पकडक़र उसके मेमोरेंडम के आधार पर चोरी के संपत्ति को बरामद किया गया है।

उक्त कार्यवाही में एएसआई सुदामा पाटले, महिला प्रधान आरक्षक स्मिता बेक, आरक्षक संजय रात्रे, गंगाराम डांडे और प्रदीप राठौर का योगदान रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















