कोरबा। एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा के व्यू प्वाइंट पर बुधवार को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मानव शृंखला बनाकर सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत आयोजित संकल्प दिवस कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के माध्यम से ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ का संदेश दिया गया।
केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गेवरा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















