कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश
कोरबा।बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनियों के मद्देनजर कोरबा जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाया है। जिले में संभावित वर्षा, तेज हवाओं और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों की आशंका को देखते हुए 29 अक्टूबर 2026 को सभी शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष कुणाल दुदावत ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, कोरबा जिले की सीमा में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर को विद्यार्थियों के लिए एहतियातन छुट्टी रहेगी।
विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता
जिला प्रशासन ने यह निर्णय संभावित खराब मौसम के प्रभावों से विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है। आदेश में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त शक्तियों और संबंधित शासन निर्देशों का उल्लेख किया गया है।
प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















