कोरबा। कोरबा के होनहार बॉक्सर धनंजय कुमार शुक्ला का चयन राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वे अगले महीने नोएडा में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से क्षेत्र के खेलप्रेमियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
ज्योति भूषण विधि महाविद्यालय, कोरबा के छात्र धनंजय ने 15 सितंबर को आयोजित अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसी उपलब्धि के आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। अब नोएडा में वे अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
पाली विकासखंड के पडनिया गांव निवासी धनंजय की इस उपलब्धि पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कमला नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण चौहान सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















