कोरबा।अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर 15 अक्टूबर को कटघोरा विकासखंड के ग्राम झोरा में कृषि विभाग की ओर से महिला कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिला किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, आधुनिक तकनीकों और उनसे लाभ प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान कृषकों ने अपनी समस्याएं और सवाल रखे, जिनका अधिकारियों ने जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका और उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने महिला कृषकों को कृषि से जुड़ी नई गतिविधियों की जानकारी देते हुए उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए मार्गदर्शन दिया।
सम्मेलन में जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्ष झूल बाई, जनपद पंचायत कटघोरा के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, सहायक संचालक कृषि पुष्पा कंवर तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह उपस्थित रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ विषय वस्तु विशेषज्ञ दीपक तंवर, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. अर्चना कुर्रे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम.पी. सिंह, कृषि विकास अधिकारी टम्पाल सिंह, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अविनाश पटेल एवं श्रीमती श्रीतमा पाल सहित कृषि सखी, पशु सखी, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं और कृषक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















