सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद मोहनीश देवांगन रिलीव

कोरबा।स्थानांतरण आदेश के बाद भी कोरबा में कार्यरत रहे मोहनीश आनंद देवांगन को आखिरकार शासन ने भारमुक्त कर दिया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना के लिए रिलीव करने का आदेश जारी किया। देवांगन को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सक्ती के पद पर पदस्थ किया गया था।

दरअसल, मोहनीश आनंद देवांगन जिला पंचायत कोरबा में सहायक परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। कुछ दिनों पहले उनका स्थानांतरण प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सक्ती के पद पर किया गया था।

स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद उनके कोरबा में कार्यरत रहने को लेकर सवाल उठ रहे थे। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी।

शिकायत के बाद शासन-प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें कोरबा से भारमुक्त कर नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने का रास्ता साफ कर दिया। इस कार्रवाई के साथ ही स्थानांतरण आदेश के बाद भी पुरानी जगह पर बने रहने से जुड़ा मामला प्रशासनिक स्तर पर चर्चा में आ गया है।