ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप में कोरबा का दमदार प्रदर्शन, टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान

कोरबा। ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप में कोरबा जिला कराटे डो स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में कोरबा जिला कराटे डो स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश बंजारे, उपाध्यक्ष अजीत शर्मा और महासचिव प्रेमराज बंजारे के नेतृत्व में हिस्सा लिया। टीम में लेवल अप एमएमए अकादमी के 22 और डीएमसी अकादमी के 28 खिलाड़ी शामिल हुए।

खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में मुकाबला करते हुए पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में स्वाति ओग्रे, कैडेट वर्ग में सृष्टि गुप्ता और सब-जूनियर वर्ग में मुद्रा श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, पैरा वर्ग में कृतिका वर्मा, समर्थ अग्रवाल, पूर्विका अडिले और शौर्य श्रीवास ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में संपदा सक्सेना, अंश पटले, दीपेंद्र चंद्रा, अमन टोप्पो, सायेशा पारीक, दिव्यांशु श्रीवास और फरहान रजा शामिल हैं।

इसी तरह कांस्य पदक पर शिक्षा प्रजापति, अनय अग्रवाल, नेवान आर. पिल्लई, देवराज सिंह, आदित्य सारथी, अनुष्का गर्ग, वान्या राठौर, एंजेल स्तुति तिग्गा और त्रित्व सोनवानी ने कब्जा जमाया।

कोरबा जिला कराटे डो स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष किरण निराला, स्नेहा बंजारे सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।