लायंस क्लब ने शुरू किया सेवा सप्ताह

गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को नमन, सेवा गतिविधियों का किया शुभारंभ

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर लायंस क्लब द्वारा सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, सादगी, त्याग तथा राष्ट्रसेवा को स्मरण करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सेवा सप्ताह के दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर आनंद प्रसाद जायसवाल, पदमसिंह चंदेल,श्रीकांत बुधिया,राधेश्याम बंसल,शिव अग्रवाल,अशोक जायसवाल,आर.के. सिंह,जयप्रकाश अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष रविशंकर सिंह, राजकुमार अग्रवाल, रोहित राजवाड़े, नंदकिशोर अग्रवाल, बृजमोहन शर्मा, मनमोहन यादव, संतोष राठौर, पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं राजेंद्र डागा सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।