कोरबा। वार्ड क्रमांक 29 मुड़ापार स्थित दशहरा स्थल पर मंच निर्माण के लिए ढाली गई छत 24 घंटे के भीतर ही गिरने के मामले में नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने संबंधित सब इंजीनियर आशमा डहरिया को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार दशहरा स्थल पर मंच निर्माण के लिए छत की ढलाई की गई थी। निर्माण के करीब 24 घंटे के भीतर ही छत जमींदोज हो गई। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर सवाल उठे। मामले में नगर निगम की ओर से संबंधित सब इंजीनियर को 21 सितंबर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।
प्रशासन के अनुसार प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाया गया। जांच-पड़ताल में निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरते जाने तथा सिविल वर्क से संबंधित आवश्यक सावधानियों की उपेक्षा किए जाने की बात सामने आई।
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नगर निगम आयुक्त ने सिविल सेवा आचरण (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत सब इंजीनियर आशमा डहरिया को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी निगरानी को लेकर जिम्मेदारी तय करने का संदेश गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















