एसईसीएल की गाइडलाइन कार्यकर्ताओं से साझा, सिंगल मेंबरशिप को ही मान्यता; एक से अधिक यूनियन में नाम होने पर नहीं कटेगा सदस्यता शुल्क
कोरबा। एसईसीएल में वर्ष 2026 के सदस्यता सत्यापन को लेकर हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष रेशमलाल यादव ने गेवरा क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में गेवरा, दीपका एवं सीडब्ल्यूएस गेवरा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान एसईसीएल बिलासपुर की सदस्यता सत्यापन संबंधी गाइडलाइन कार्यकर्ताओं के साथ साझा की गई।
केवल सिंगल मेंबरशिप होगी मान्य
बैठक में बताया गया कि इस वर्ष होने वाले सदस्यता सत्यापन में केवल सिंगल मेंबरशिप को ही मान्य किया जाएगा। जिन कर्मचारियों का नाम एक से अधिक यूनियनों में दर्ज है और वे किसी भी यूनियन में सदस्यता भरने के लिए सदस्यता समिति के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, ऐसे कर्मचारियों का सदस्यता शुल्क किसी भी यूनियन के लिए नहीं काटा जाएगा।
कर्मचारियों से सदस्यता स्पष्ट करने की अपील
बैठक में कोयला मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिन कर्मचारियों का नाम कोयला मजदूर सभा की सदस्यता में दर्ज है, वे कोयला मजदूर पंचायत में जाकर अपनी सदस्यता भरें।
वहीं, जिन कर्मचारियों का नाम कोयला मजदूर पंचायत के अलावा अन्य एक से अधिक यूनियनों में दर्ज है, उनसे किसी भी यूनियन में सदस्यता जमा नहीं करने की अपील की गई। ऐसे मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत किसी भी यूनियन के पक्ष में सदस्यता शुल्क नहीं काटे जाने की जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान सदस्यता सत्यापन की प्रक्रिया, एसईसीएल की गाइडलाइन और कर्मचारियों की भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















