‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में बीएनआई का योगदान, घंटाघर रोड पर लगाए  पौधे

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित बीएनआई सदस्यों ने लिया हरित कोरबा बनाने का संकल्प

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरित शहर के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) क्रिस्टल्स संस्था ने मंगलवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत महाराणा प्रताप चौक से घंटाघर मुख्य मार्ग तक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस दौरान पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाया जा सकता है।

वृक्षारोपण अभियान में बीएनआई क्रिस्टल्स के अध्यक्ष रोहितअसरानी,उपाध्यक्ष पंकजअग्रवाल,सचिव -कोषाध्यक्ष धनराज रामानी,सागर बत्रा,सुनील रामानी,डॉ. सरफराज खान, सांईप्रिया, सुनील विश्वकर्मा एवं अन्य सदस्य शामिल हुए।

नगर निगम की ओर से अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, भूषण उरांव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी तथा उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

बीएनआई संस्था ने आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि “हरित कोरबा, सुंदर कोरबा” का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।