गीता देवी मोदी का निधन

कोरबा ।शहर के सीतामणी क्षेत्र में निवासरत प्रतिष्ठित व्यवसायी स्वर्गीय विसंभर प्रसाद मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता देवी मोदी का निधन हो गया। वे अधिवक्ता राजकुमार मोदी, राकेश मोदी एवं विनय मोदी की माता थीं।

श्रीमती गीता देवी मोदी अपने शांत, सरल, मृदुभाषी और धार्मिक स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों तथा अग्रवाल समाज में शोक व्याप्त है।

परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा 11 अप्रैल शनिवार को दोपहर 2 बजे उनके निवास से मोतीसागर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।