160 पाम पौधों से ग्रीन बेल्ट विकसित, गौरव पथ योजना से बढ़ेगी शहर की पहचान
कोरबा।नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर सौंदर्यीकरण को नए आयाम देने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने टीपी नगर से पावर हाउस मुख्य मार्ग पर रोड डिवाइडर प्लांटेशन का लोकार्पण किया।
इस परियोजना के तहत मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर 160 पाम के पौधे रोपित कर ग्रीन बेल्ट विकसित की गई है।
विभिन्न प्रजातियों के पौधों से सुसज्जित यह डिवाइडर मार्ग की सुंदरता बढ़ाने के साथ राहगीरों को आकर्षित करेगा।
उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर ने बताया कि पूरे मार्ग पर कुल 600 पाम पौधे लगाए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र पूर्ण रूप से हरित और आकर्षक बन सके।
नगर निगम की योजना के तहत सीएसईबी चौक से कोसाबाड़ी तक लगभग 2.8 किलोमीटर लंबाई में “गौरव पथ” का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसके लिए करीब 36 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। इस परियोजना के अंतर्गत विभिन्न सौंदर्यीकरण और आधारभूत विकास कार्य किए जाएंगे।
नगर निगम का उद्देश्य कोरबा को एक सुंदर, व्यवस्थित और आकर्षक शहर के रूप में विकसित करना है, जिससे इसकी पहचान दूर-दराज तक स्थापित हो सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















