फरस्वानी और बीरतराई में छापेमारी, अनधिकृत भंडारण पर सख्ती
कोरबा।खाद्य विभाग की टीम ने जिले में आकस्मिक जांच के दौरान अवैध रूप से संग्रहित गैस सिलेंडरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 20 सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई दो अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में की गई, जहां घरेलू गैस का अनधिकृत भंडारण पाया गया।
ग्राम पंचायत फरस्वानी स्थित सोनी टेंट हाउस की जांच में 08 घरेलू और 01 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से रखे मिले। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी 09 सिलेंडरों को जब्त कर उमरेली इंडेन गैस वितरक के सुपुर्द किया गया।

इसी तरह विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत बीरतराई में संजय कुमार साहू के घर पर छापेमारी में 11 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभाग ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर एचपी उरगा गैस वितरक की अभिरक्षा में सौंप दिया।
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अनधिकृत भंडारण दंडनीय अपराध है और इस प्रकार की अनियमितताओं पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















