कोरबा। कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर (हिन्दू नववर्ष) और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व को भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक बताया।
मंत्री श्री देवांगन ने चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए कहा कि यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे वेदों और पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्मशुद्धि तथा सद्प्रवृत्ति का आधार माना गया है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व से हमें नवीन उत्साह के साथ देश और समाज की सेवा का संकल्प लेना होगा।
मंत्री श्री देवांगन ने माँ सर्वमंगला देवी, माँ भवानी, माँ मातिन दाई और मडवारानी माँ से प्रार्थना की है कि नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवरात्रि के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















