दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक सीतामणी से कोसाबाड़ी तक बंद रहेगा आवागमन
हिंदू नव वर्ष पर दो शोभायात्राएं: सीतामणी और कोसाबाड़ी से निकलेंगी रैलियां, टीपी नगर में समापन
कोरबा, 18 मार्च 2026। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर 19 मार्च को कोरबा शहर में दो भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया जाएगा। हिंदू क्रांति सेना द्वारा सीतामणी से टीपी नगर नया बस स्टैंड तक और बजरंग दल द्वारा कोसाबाड़ी से टीपी नगर तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस भव्य आयोजन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने महत्वपूर्ण मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया है।
कहां-कहां से निकलेगी शोभायात्रा:
· सीतामणी से शुरू होने वाली शोभायात्रा: सीतामणी से रैली निकलकर पुराना बस स्टैंड, रेलवे क्रॉसिंग, पावर हाउस रोड, टीपी नगर चौक से होते हुए नया बस स्टैंड में समापन होगा।
· कोसाबाड़ी से शुरू होने वाली शोभायात्रा: कोसाबाड़ी से रैली निकलकर सुभाष चौक, घंटाघर चौक, महाराणा प्रताप चौक, जैन चौक, सीएसईबी चौक, आईसीआई बैंक के पास से होते हुए क्रोमा स्टोर टीपी नगर में समापन होगा।
प्रतिबंधित मार्ग:
यातायात एएसआई मनोज कुमार राठौर ने बताया कि दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक निम्नलिखित मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे:
मेन रोड, कोसाबाड़ी से सुभाष चौक, महाराणा प्रताप चौक, सीएसईबी चौक, टीपी नगर चौक, रेलवे क्रॉसिंग, पुराना बस स्टैंड से सीतामणी मार्ग
· कोसाबाड़ी से क्रोमा स्टोर टीपी नगर मार्ग
रूट डायवर्जन (बदले गए रास्ते):
चांपा से आने वाले वाहन: कार, जीप, पिकअप, मेटाडोर, बस बरबसपुर से रिसदी चौक से बालको, दर्री बांध होते हुए भवानी मंदिर से राताखार होते हुए कुसमुंडा की ओर जाएंगे।
· कोरबा से जाने वाले वाहन: बस, कार, जीप दर्री डेम से बालको होते हुए बरबसपुर की ओर जाएंगे।
डायवर्जन प्वाइंट:
निर्धारित डायवर्जन प्वाइंट इस प्रकार हैं:
·बरबसपुर-इमलीडुग्गू तिराहा
· शनि मंदिर
· सर्वमंगला-राताखार तिराहा
· अग्रसेन तिराहा
· नया बस स्टैंड तिराहा
· गुरु घासीदास तिराहा
· जैन चौक
· सुभाष चौक
· एसपी ऑफिस के पास
· आरटीओ तिराहा
पार्किंग स्थल:
शोभायात्रा के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए निम्नलिखित स्थान निर्धारित किए गए हैं
1. सुभाष चौक मैदान
2. एमपी नगर मैदान
3. सीएसईबी ग्राउंड
4. पावर हाउस रोड मल्टीस्टोरी पार्किंग के सामने मैदान
5. सीतामणी शनि मंदिर चौक के पास पार्किंग
6. बुधवारी सर्कस मैदान पार्किंग
7. स्टेडियम चौक पार्किंग
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















