कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन और कोरबा पावर लिमिटेड ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
कंपनी के सामाजिक सहभागिता (सीएसआर) मद से 500 मीटर लंबी सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन बुधवार को संपन्न हुआ।
इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है, जिससे दैनिक गतिविधियां, स्कूल-कॉलेज जाना और बाजार पहुंचना आसान हो जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत उरगा की सरपंच श्रीमती ललिता समेलाल, उपसरपंच सनत दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाटले एवं चंद्रकांता कृष्णा राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए अदाणी पावर के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि जीवन दास, रामलाल जगत, श्याम कार्तिक, सुभाष डहरिया, दिनेश अग्रवाल, धनेश्वर दास महंत, अनुसूईया कंवर एवं वचन बाई सहित ग्राम सचिव भरत श्रीवास, करारोपण अधिकारी चतुरानंद और ग्रामीण चंदन सिंह, हरिनाम सिंह, मेलाराम दिवाकर, विष्णु केवट, अंगत कंवर, रमेश कंवर आदि मौजूद रहे।
अदाणी पावर के सीएसआर विभाग से पवन महतो, प्रीति प्रजापति, स्वप्निल कुमार और सुमित साहू ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की शुरुआत पर खुशी जताते हुए कहा कि पक्की सड़क बनने से गांव के विकास को नई गति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में बीते सप्ताह ग्राम कटबितला तला में सामुदायिक मंच निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया गया था।
अदाणी पावर ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ थीम के तहत कोरबा क्षेत्र के पताड़ी, सरगबुंदिया, ढनढनी, पहंदा, कटबीतला, खोद्दल सहित कुल 14 गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास और अन्य सामुदायिक कार्य संचालित कर रही है। कंपनी ने भविष्य में भी क्षेत्र के सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रखने का संकल्प दोहराया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















