वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे पर आज निःशुल्क जांच शिविर

कोरबा। वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे के अवसर पर 20 अक्टूबर को कोरबा के निहारिका स्थित पतंजलि चिकित्सालय में स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के तहत निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस शिविर में नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, डॉ. वागेश्वरी शर्मा और डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे।

डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 20 अक्टूबर को वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को हड्डियों के इस रोग के प्रति जागरूक करना है।

आयुष्मान मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, आरोग्य भारती और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में अस्थिगत वात रोगों के लिए विटामिन डी, कैल्शियम, रक्त शर्करा की जांच के साथ-साथ आयुर्वेद, पंचकर्म, योग और ग्रह चिकित्सा पर परामर्श व उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।