कोरबा। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के दिशा-निर्देश पर गांधी व शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में डीएवी गेवरा में रविवार को ‘रन फॉर डीएवी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के लगभग 200 छात्रों और 30 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मैराथन की शुरुआत क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अजय बेहरा और विद्यालय के प्राचार्य टी. प्रभाकर राव ने हरी झंडी दिखाकर की। प्रतिभागियों ने 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। मार्ग पर प्रतिभागियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
कार्यक्रम में छात्रों और कर्मचारियों ने अनुशासन, दृढ़ता और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में प्राचार्य टी. प्रभाकर राव ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उत्साह की सराहना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

