कोरबा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने कोरबा जिले में स्वच्छ ऊर्जा का नया युग शुरू किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इस पहल ने हर घर की छत को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाकर बिजली बिल की चिंता को खत्म कर दिया है। 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप पैनल पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली ने परिवारों को आर्थिक राहत दी है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया है।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह योजना जन-आंदोलन बन चुकी है। कोरबा के नकटीखार निवासी रंजीत कुमार ने सौर पैनल लगवाकर अपने परिवार को बिजली बिल से मुक्ति दिलाई, तो राजेंद्र प्रसाद नगर के शुभेंदु घोष ने इसे अपनाकर पर्यावरण और जागरूकता का संदेश फैलाया। दोनों की कहानियाँ इस योजना की सफलता का जीवंत प्रमाण हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय और जिला प्रशासन की सक्रियता से यह योजना गाँव-गाँव तक पहुँची है। कोरबा के परिवार अब न केवल अपने घरों को सौर ऊर्जा से रोशन कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी कमा रहे हैं। यह योजना आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए कोरबा को सौर ऊर्जा का नया केंद्र बना रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















