कोरबा। श्री गुजराती समाज कोरबा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा उत्सव 7 अक्टूबर, मंगलवार को रात्रि 9 बजे से गुजराती समाज भवन में आयोजित किया जाएगा।
उत्सव की शुरुआत रात्रि 9 बजे प्रथम आरती के साथ होगी, जिसके बाद रास-गरबा का आयोजन होगा। रात्रि 12 बजे दूसरी आरती के बाद स्वल्पाहार और खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा, तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा।
श्री गुजराती समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। यह उत्सव गुजराती संस्कृति और एकता को दर्शाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
