कोरबा। दादर में दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव ने भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह अटूट रहा। मां महाकाली और श्रीराम की सेना की आकर्षक झांकियों के साथ जस गीत और रावण दहन के कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह और युवा मोर्चा महामंत्री नरेंद्र देवांगन सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
गोपाल मोदी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म और मर्यादा की स्थापना की थी, जो हमें नकारात्मकता, ईर्ष्या और क्रोध को त्यागकर सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
जस गीत सम्राट देवेश शर्मा के मधुर भजनों और इंदौर से आईं मां महाकाली सहित अन्य देवियों की झांकियों ने भक्तों में भक्ति का ज्वार पैदा किया। भक्तिपूर्ण वातावरण में श्रद्धालु झूम उठे, और रावण दहन के समय ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से दादर गूंज उठा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष हरि पटेल, सचिव अरुण यादव, कोषाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, सरस्वती पटेल, भरत सोनी और गोप लाल राठिया सहित अन्य ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को ग्रामीण संस्कृति और भक्ति का अनुपम उदाहरण बताया।
दादर का यह विजयादशमी उत्सव सामाजिक एकता और आध्यात्मिक उत्साह का प्रतीक बन गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

