कोरबा। शरद पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर 7 अक्टूबर को कोरबा के सर्वमंगला हसदेव घाट पर नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा संकल्प सभा और महा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर स्वामी भजनानंद सेवा आश्रम, केंदई की संचालक साध्वी गिरिजेश नंदिनी और हरिहर केदार धाम के संत रामरूप दास महाराज सभा को संबोधित करेंगे। उनके प्रवचन आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
कार्यक्रम के समन्वयक रणधीर पांडे ने बताया कि इस संकल्प सभा में कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि होंगी, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन, राजेंद्र राजपूत और अजय जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
आयोजन का उद्देश्य हसदेव नदी के संरक्षण और भक्ति भावना को बढ़ावा देना है। संकल्प सभा में नदी की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। इसके पश्चात हसदेव नदी के तट पर महा आरती होगी, जिसमें भक्त मां सर्वमंगला का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से इस पुण्य कार्य में शामिल होने और हसदेव नदी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

