झीरम घाटी के शहीदों को याद किया कांग्रेस ने

कोरबा। झीरम घाटी की 12वीं वर्षगांठ पर कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेताओं को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिला कांग्रेस कार्यालय में इस मौके पर संक्षिप्त कार्यक्रम किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थु लाल यादव ने कहा कि झीरम घाटी घटना में हमने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हमेशा के लिए खो दिया। उनकी शहादत से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई मुश्किल है।

पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने झीरम हादसे को आजाद भारत की सबसे बड़ी वारदात बताया जिसमें तत्कालिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल, उदय मुदलियार, दिनेश पटेल, योगेन्द्र शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता व सुरक्षा कर्मी शहीद हो गये।

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने अपनी बात रखी। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि राजनेताओं की हत्या ने कई चीजें उजागर कर दी। सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने भी अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में दुष्यंत शर्मा, पार्षद मुकेश राठौर, नारायण कुर्रे, अविनाश बंजोर, रवि चंदेल, बद्री किरण, सुकसागर निर्मलकर, सुनील जैन, मनहरण राठौर, मो.शाहिद, पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव, गिरधारी बरेठ, गंगाराम भाराद्वाज आदि उपस्थित थे।