रोता मिला मासूम, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

कोरबा। मानिकपुर पुलिस ने एक मासूम को महज एक घंटे में उसके परिजनों से मिलाया। बताया जा रहा है कि एसईसीएल खेल मैदान के पास सुबह 10 बजे दो वर्ष के एक मासूम बच्चे को रोता देखकर कुछ लोगों ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी।

तब पुलिस ने बच्चे को अपने सुपुर्द में लिया और आपरेशन मुस्कान के तहत उसके स्वजनों की तलाश शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की। लगभग एक घंटे की अथक मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस को मासूम के स्वजन मिल गए।

जांच उपरांत पुलिस ने स्वजनों को बच्चा सौंप दिया। बच्चा मिलने पर स्वजनों ने राहत की सांस ली और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि एसईसीएल मैदान में अकेले घूमते मिला बच्चा केवल अपना नाम विवेक बता रहा था। खोजबीन के बाद उसकी बहन दिव्या को उसके सुपुर्द किया गया।