कोरबा। श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत की अगुवाई में स्वामी भाई बाजाराम दरबार से सिंधी समाज कोरबा द्वारा गुरुवार 14 नवंबर 2024 को भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।
भक्तिभाव एवं श्रद्धा से परिपूर्ण यह प्रभात फेरी स्वामी भाई बाजाराम दरबार से आरंभ हुई एवं रानी रोड, इतवारी बाजार पटेलपारा से रामसागरपारा पहुंची तथा ओव्हरब्रिज,मेन रोड होते हुए संत कंवर राम उद्यान पहुंची, जहां नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनभावन प्रस्तुति दी गई।
जिसमें बच्चों एवं बड़ों को अपने जन्म दिन पर होटलों में पार्टी देने के बजाय अपने पूज्य गुरुद्वारों में अपने गुरु और परिजनों के सानिध्य में जन्म दिन मनाने की सीख दी गई।
इस सराहनीय कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद ग्रहण कर प्रभात फेरी में शामिल सभी भक्तजन रानी रोड होते हुए स्वामी भाई बाजाराम दरबार शहीद हेमू कालाणी नगर रानी रोड पहूंचे जहां भाई साहब नारायण दास जी ने सर्वजन की खुशहाली हेतु अरदास की व अध्यक्ष श्री किशन चंद दावड़ा ने कल मनाये जाने वाले पर्व की रुपरेखा बता कर सभी से सभी कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया। तथा गुरु नानक देव जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए प्रभात फेरी को विश्राम दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
