एसबीएस कॉलोनी में 25 अक्टूबर को सजेगी संगीत की महफिल, नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति

चिल्ड्रन पार्क में होगा सांस्कृतिक आयोजन, छत्तीसगढ़ी गीतों की धुन पर झूमेंगे संगीत प्रेमी

कोरबा। एसईसीएल की एसबीएस कॉलोनी में रविवार, 25 अक्टूबर की रात संगीत और सुरों की महफिल सजेगी। सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति की ओर से आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक नितिन दुबे अपनी गायकी का रंग बिखेरेंगे। कार्यक्रम रात 8 बजे से कॉलोनी स्थित सेंट्रल वर्क शॉप परिसर के चिल्ड्रन पार्क में आयोजित किया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि उत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में नितिन दुबे अपनी लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मनोरंजन का अवसर देंगे। छत्तीसगढ़ी संगीत और लोकगीतों के क्षेत्र में पहचान रखने वाले नितिन दुबे की प्रस्तुति को लेकर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के संगीत प्रेमियों में उत्सुकता है।

समिति ने क्षेत्रवासियों को किया आमंत्रित
सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या को लेकर तैयारियां की गई हैं। समिति ने कोरबा जिले के नागरिकों और क्षेत्रवासियों से परिवार तथा इष्ट-मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने लोगों से समय पर पहुंचकर सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने और उत्सव में सहभागी बनने का आग्रह किया है।