कोरबा।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में बालको ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए.डी. जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर देशभर में सवाल उठाए जा रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का आधार है। इसलिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर सामने आ रही आपत्तियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर की प्रक्रिया पर विरोध जताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए निर्वाचन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ए.डी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी,रवि सिंह चंदेल,एम.डी.यासीन, एफ.डी. मानिकपुरी, महेन्द्र थवाईत, गिरधारी बरेठ, सुखनंदन सोनकर, मो. यासीन, विजय जायसवाल और पार्षद बद्री किरण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















