कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बुधवार को कोरबा जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 के भिलाईखुर्द क्र. 2 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य, पार्षद, एल्डरमेन तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। पौधारोपण के दौरान पर्यावरण संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल का संदेश दिया गया।
निगम आयुक्त ने विद्यालय का भ्रमण कर वहां संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पढ़ाई की स्थिति और विद्यार्थियों को उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में स्कूल प्रबंधन से जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में उद्यान विभाग के एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य, अजय चन्द्रा, पार्षद चन्द्रलोक सिंह, पूर्व पार्षद सुफलदास महंत, जोन कमिश्नर रूचि साहू, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, विनोद गोंड़,मनमोहन सूर्यवंशी सहित विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती सुखमनी तिर्की, रश्मि त्रिपाठी, अमित सिंह, श्याम एवं पुष्पेन्द्र सिंह कंवर सहित अन्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















