बांध का जलस्तर 358.77 मीटर पहुंचा, 94.65 फीसदी भरा बांध
कोरबा। मिनीमाता बांगो बांध में लगातार हो रही पानी की आवक के बीच जलस्तर बढ़कर 358.77 मीटर पहुंच गया है। बांध के 94.65 प्रतिशत भर जाने के बाद बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार सुबह 5 बजे पांच रेडियल गेट खोल दिए गए। इन गेटों से कुल 22,529 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा हाइडल पावर प्लांट के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। इस तरह बांध से कुल 31,529 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में प्रवाहित किया जा रहा है।
बांध में पानी की आवक लगातार अधिक बनी हुई है। सुबह के समय 51,331 क्यूसेक इनफ्लो दर्ज किया गया। वर्तमान जल आवक और बांध के जलस्तर को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर और गेट खोले जा सकते हैं।
इन गेटों से छोड़ा जा रहा पानी
सुबह 5 बजे की स्थिति में गेट नंबर 4 को 0.70 मीटर, गेट नंबर 5 को 0.80 मीटर, गेट नंबर 6 को 1.00 मीटर, गेट नंबर 7 को 0.80 मीटर और गेट नंबर 8 को 0.70 मीटर खोला गया है। इन पांचों गेटों की कुल ओपनिंग 4 मीटर है।
वहीं गेट नंबर 1, 2, 3, 9, 10 और 11 फिलहाल बंद हैं।
बांध की स्थिति पर लगातार नजर
मिनीमाता बांगो बांध में पानी की आवक और जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वर्तमान में बांध से जितनी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, उसकी तुलना में आवक अधिक है। ऐसे में जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए जरूरत के अनुसार गेटों की ओपनिंग बढ़ाई जा सकती है।
हसदेव नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए नदी किनारे के क्षेत्रों में भी सतर्कता जरूरी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















